मध्यप्रदेश के सिवनी में तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, छह घायल

मध्यप्रदेश के सिवनी में तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, छह घायल

मध्यप्रदेश के सिवनी में तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, छह घायल
Modified Date: June 2, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: June 2, 2026 6:25 pm IST

सिवनी (मध्यप्रदेश), दो जून (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार को तीन मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन महिला समेत छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर आदिवासी बाहुल्य धनौरा थानाक्षेत्र में थांवरी गांव के पास मंगलवार दोपहर हुई इस दुर्घटना के घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि शेष तीन घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा में चल रहा है।

धनौरा के थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतकों की पहचान सुमान सिंह उइके (50) और गौतम उइके (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि एक दिशा से दो मोटरसाइकिल जा रही थी जबकि विपरीत दिशा से एक अन्य मोटरसाइकिल आ रही थी, तभी तीनों में टक्कर हो गई।

बंसोड़ ने बताया कि टक्कर के दौरान मोटरसाइकिलों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में