पटियाला में घरेलू विवाद के कारण एक परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो की हालत गंभीर

पटियाला में घरेलू विवाद के कारण एक परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो की हालत गंभीर

पटियाला में घरेलू विवाद के कारण एक परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो की हालत गंभीर
Modified Date: July 9, 2026 / 04:03 pm IST
Published Date: July 9, 2026 4:03 pm IST

पटियाला, नौ जुलाई (भाषा) पंजाब के पटियाला में वित्तीय विवाद से जुड़े घरेलू झगड़े को लेकर कथित रूप से जहर खाने से एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान एक निजी बैंक के कर्मचारी विकास बटिश (45) और उनकी 13 वर्षीय बेटी खुशी बटिश के रूप में हुई है जबकि विकास की पत्नी तमन्ना बटिश (43) और 11 वर्षीय बेटे कनव बटिश का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित घर में हुई, जहां कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के तुरंत बाद परिवार के चारों सदस्य बीमार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद विकास के ससुराल पक्ष के लोग उन्हें इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान विकास बटिश और उनकी बेटी खुशी की मौत हो गई, जबकि तमन्ना और कनव की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आर्थिक लेन-देन को लेकर घरेलू विवाद इस घटना का कारण हो सकता है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि होगी।

पुलिस परिवार के कथित तौर पर जहर खाने के पहलू से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

डीएसपी सिंगला ने कहा, ‘मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।’

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में