अवैध रूप से खनन करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Ads

अवैध रूप से खनन करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 10, 2020 / 08:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 नवम्बर (भाषा ) थाना जारचा पुलिस ने कथित तौर पर अवैध रूप से खनन कर रहे दो लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर थाना जारचा पुलिस ने सोमवार रात भुल्लन उर्फ गुलफाम और रोहित को गिरफ्तार किया। दोनों करौदा गांव के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पास से रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि ये लोग अवैध रूप से बालू खनन में संलिप्त थे।

भाषा सं

निहारिका नरेश

नरेश