कोलकाता के एक नाइटक्लब से दो लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया

Ads

कोलकाता के एक नाइटक्लब से दो लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया

  •  
  • Publish Date - June 23, 2022 / 08:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

कोलकाता, 23 जून (भाषा) कोलकाता के तिलजाला इलाके में एक पार्टी के दौरान एक नाइटक्लब से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात को कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल ने छापे के दौरान इन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनकी उम्र 20 साल के आसपास है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ उनके पास से एक पोलीथीन जब्त किया गया जिसमें एक्टैसी की करीब 245 गोलियां थी । ’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश