तेलंगाना में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों में दो कुख्यात अपराधी भी शामिल
तेलंगाना में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों में दो कुख्यात अपराधी भी शामिल
हैदराबाद, आठ अगस्त (भाषा) तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी कुख्यात अपराधी हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
महिला तीन अगस्त को एक गांव के घर में अपने परिचित व्यक्ति के साथ मौजूद थी, तभी चार लोग वहां पहुंचे और उन्होंने मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो बना लिया।
आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के परिचित को भगा दिया, उसे धमकी दी और उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उनमें से दो ने महिला के साथ बलात्कार किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी दोनों ने घर के बाहर पहरा दिया।
इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल किया।
महिला की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी दोनों व्यक्ति कुख्यात अपराधी हैं।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


