बदायूं में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत

बदायूं में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत

बदायूं में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत
Modified Date: September 21, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: September 21, 2026 2:29 pm IST

बदायूं (उप्र), 21 सितंबर (भाषा) बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक ढहने से तीन लोग मलबे में दब गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार देर रात उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीरनगर गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि नसीरनगर गांव निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल के नए मकान के निर्माण के दौरान लिंटर डाला जा रहा था, तभी घर के पिछले हिस्से का लिंटर अचानक ढह गया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में शाहजहांपुर जिले के मदनपुर गांव निवासी अवनीश (28), मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल और चंद्रभान (42) मलबे में दब गए।

पुलिस के अनुसार लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक अवनीश की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार घायल दलवीर और चंद्रभान को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात चंद्रभान ने भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि दलवीर का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर है।

उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम

पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में