दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह जुड़े नाबालिग सहित दो पकड़े गए
दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह जुड़े नाबालिग सहित दो पकड़े गए
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में अपराध शाखा की टीम के साथ मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य और एक किशोर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ रोहिणी के सेक्टर 29 के पास तब हुई, जब एक पुलिस टीम ने स्कूटर पर खेड़ा खुर्द की ओर से आ रहे दो लोग को रुकने का इशारा किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा गोली चलाने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई और कुछ देर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
अधिकारी ने कहा कि दोनों संदिग्ध कथित तौर पर हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े हुए हैं।
भाषा नोमान सिम्मी धीरज
धीरज

Facebook


