पंजाब में दो व्यक्ति गिरफ्तार, 5.5 किग्रा हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद

Ads

पंजाब में दो व्यक्ति गिरफ्तार, 5.5 किग्रा हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 12:15 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 12:15 PM IST

चंडीगढ़, 21 मई (भाषा) पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की अमृतसर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने आरोपियों के पास से चार पिस्तौल और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं।

यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के तस्करों के संपर्क में थे और उन्होंने पंजाब में वितरण के लिए हथियार तथा गोला-बारूद की खेप प्राप्त की थी।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नेटवर्क के संबंधों का पता लगाने तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव