बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल

Ads

बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल

  •  
  • Publish Date - December 10, 2021 / 06:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

श्रीनगर, 10 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम में गुलशन चौक पर पुलिस के एक दल पर गोलियां चलायीं।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश