बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत

बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत

बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: December 10, 2021 6:21 pm IST

श्रीनगर, 10 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को गुलशन चौक पर पुलिस के एक दल पर गोलियां चलायीं। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में