जम्मू में दो तस्कर चूरा पोश्त के साथ पकड़े गये
जम्मू में दो तस्कर चूरा पोश्त के साथ पकड़े गये
जम्मू, 28 मई (भाषा) जम्मू जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चूरापोश्त और हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना में बुधवार को पुलिस दल ने उधमपुर-धार सड़क पर नाधल नाके पर जांच के दौरान एक मालवाहक वाहन को रोका।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन के केबिन से चूरापोश्त जैसा करीब 3.95 किलोग्राम पदार्थ बरामद किया।
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के कपूरथला जिले के निवासी चालक विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह प्रतिबंधित सामग्री रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या स्पष्टीकरण नहीं दे पाया।
उन्होंने कहा कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
एक अन्य घटना में, पुलिस ने उसी स्थान पर एक मोटरसाइकिल को रोका तथा तलाशी करने पर मोटरसाइकिल चालक के पास से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया ।
पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार की पहचान उधमपुर जिले के निवासी अनवर भुट्ट के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि अनवर के पास से हेरोइन जैसा पदार्थ मिलने के संबंध में झज्जर कोटली थाने में एक अलग मामला दर्ज किया गया है।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


