10 मिनट के भीतर भरभराकर गिर गया बुजुर्ग दंपति का दो मंजिला मकान, देखें वीडियो

10 मिनट के भीतर भरभराकर गिर गया बुजुर्ग दंपति का दो मंजिला मकान, देखें वीडियो

10 मिनट के भीतर भरभराकर गिर गया बुजुर्ग दंपति का दो मंजिला मकान, देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: February 15, 2018 10:28 am IST

खबर मध्य प्रदेश के शुजालपुर मंडी की है। बुधवार शाम करीब सात बजे का वक्त था। एकांगी मार्ग पर धरती टाकीज के पीछे वाली गली में अचानक शोर हुआ। जो जहां था, वहीं थम गया क्योंकि एक दो मंजिला मकान इस तरह दरकता दिख रहा था मानो भीषण भूकंप का शिकार बन गया हो। जब तक लोग कुछ समझ पाते, मकान ढ़हने लगा और 10 मिनट के भीतर पूरी तरह जमींदोज़ हो गया। 


खुशकिस्मती से इस मकान में रहने वाली जैन दंपति पहले ही बाहर निकल चुके थे, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को मिट्टी में मिलता देख उन्हें गहरा सदमा लगा है। न सिर्फ ये घर ढ़ह गया, बल्कि इस घर के भीतर का सारा सामान भी मलबे के ढेर में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  

ये भी पढ़ें- बीजेपी की महिला नेता ने कांस्टेबल को थप्पड़ मारा तो लगा जवाबी थप्पड़, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि एस के जैन अपनी पत्नी के साथ इस मकान में रहते थे, जिसके बगल में एक और मकान के निर्माण के लिए खुदाई का काम कराया जा रहा था। दोपहर बाद अचानक जैन दंपति के घर की अंदर की दीवारों से रेत और प्लास्टर नीचे गिरने लगा, जिससे वो घबरा गए। कुछ देर ऐसा ही चलता रहा और फिर उनके घर और बगल वाले मकान के बीच की दूरी चौड़ी होती दिखी। इसके बाद घर की दीवारें भूकंप की तरह हिलने लगी। इसे देखते ही जैन दंपति घर से बाहर की ओर भागे। घर से उनके बाहर निकलते ही घर भरभराकर गिरने लगा और इसके बाद जो कुछ हुआ, वो तो आप वीडियो में देख ही चुके हैं। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में