सीकर में वाहन के दो शोरूम में आग लगी, कई वाहन जले

सीकर में वाहन के दो शोरूम में आग लगी, कई वाहन जले

सीकर में वाहन के दो शोरूम में आग लगी, कई वाहन जले
Modified Date: August 29, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: August 29, 2026 12:07 pm IST

जयपुर, 29 अगस्त (भाषा) राजस्थान के सीकर कस्बे में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से वाहनों के दो शोरूम जलकर खाक हो गए और पास की एक वर्कशॉप को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग ने दोपहिया वाहन के एक शोरूम और उससे सटे ई-रिक्शा शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।

गोकुलपुरा थाने के थानाधिकारी राजाराम लेघा ने बताया कि ये दोनों शोरूम एक ही मालिक के थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे लगी इस भीषण आग में कई गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं।

उन्होंने कहा, ‘आग पास की एक वाहन वर्कशॉप तक भी फैल गई जिसमें वहां रखे स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।’ आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां लगाई गईं और आग पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ माना जा रहा है हालांकि असल वजह का पता लगाया जा रहा है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में