विशाखापत्तनम जाने वाले दो विमानों को खराब मौसम के कारण हैदराबाद की ओर मोड़ा गया

विशाखापत्तनम जाने वाले दो विमानों को खराब मौसम के कारण हैदराबाद की ओर मोड़ा गया

विशाखापत्तनम जाने वाले दो विमानों को खराब मौसम के कारण हैदराबाद की ओर मोड़ा गया
Modified Date: June 21, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: June 21, 2026 2:00 pm IST

हैदराबाद/विशाखापत्तनम, 21 जून (भाषा) विशाखापत्तनम जाने वाले दो विमानों को खराब मौसम के कारण हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) की ओर मोड़ दिया गया। आरजीआईए के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विशाखापत्तनम जाने वाले जिन विमानों का मार्ग बदला गया, उनमें नवी मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5248 और बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-969 शामिल है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात खराब मौसम के कारण ये दोनों विमान विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर उतर नहीं सके।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ विशाखापत्तनम में खराब मौसम के कारण दोनों विमानों को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया।’’

मौसम में सुधार होने के बाद दोनों विमानों ने हैदराबाद से विशाखापत्तनम के लिए फिर से उड़ान भरी। अधिकारी ने बताया कि 6ई-5248 रात 11:41 बजे हैदराबाद से रवाना हुई, जबकि 6ई-969 ने रात 12:16 बजे उड़ान भरी।

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में