राजकोट में 12 साल की लड़की को वेश्यावृति में धकेलने पर दो महिलाएं गिरफ्तार
राजकोट में 12 साल की लड़की को वेश्यावृति में धकेलने पर दो महिलाएं गिरफ्तार
राजकोट, 17 सितंबर (भाषा) गुजरात के राजकोट में नौकरी का झांसा देकर 12 साल की लड़की को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त बी.वी. जाधव ने बताया कि आरोपी रेखा सगाथिया और अल्पा गलचर नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहती थीं तथा 11 सितंबर को उन्होंने लड़की से संपर्क किया और उसे 500 रुपये की नौकरी पर खानपान संबंधी काम दिलाने का प्रस्ताव दिया।
उन्होंने बताया कि ये दोनों नाबालिग को एक ऐसी जगह ले गईं, जहां उसे जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को नाबालिग लड़की ने अपनी मां को बताया कि उससे चार दिन तक जबरन वेश्यावृत्ति करवायी गयी । इसके बाद, ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’, ‘भारतीय न्याय संहिता’ और ‘अनैतिक देहव्यापार रोकथाम अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच चल रही है।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


