उप्र : झोपड़ियों में आग लगने से दो महिलाओं की झुलसकर मौत

उप्र : झोपड़ियों में आग लगने से दो महिलाओं की झुलसकर मौत

उप्र : झोपड़ियों में आग लगने से दो महिलाओं की झुलसकर मौत
Modified Date: April 25, 2024 / 09:22 pm IST
Published Date: April 25, 2024 9:22 pm IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा) जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंघा गांव में बृहस्पतिवार को झोपड़ियों में अचानक आग लगने से दो महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई जबकि दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक आग में, लगभग दो दर्जन अन्य झोपड़ियां और संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि कई मवेशी भी जलकर मर गए।

निघासन के तहसीलदार भीम सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में मारी गई दोनों महिलाओं की पहचान रामगुनी (50) और उसकी भाभी संगीता के रूप में हुई है। संगीता की उम्र का अभी पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि बांके और सहजराम नाम के दो घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

सिंह ने कहा कि पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया करायी गयी है और अन्य सहायता भी मुहैया करायी जायेगी।

तहसीलदार ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में