युवतियां समलैंगिक विवाह कर पहुंची कोर्ट,पंजीयन विभाग ने मान्यता देने से किया इनकार

युवतियां समलैंगिक विवाह कर पहुंची कोर्ट,पंजीयन विभाग ने मान्यता देने से किया इनकार

युवतियां समलैंगिक विवाह कर पहुंची कोर्ट,पंजीयन विभाग ने मान्यता देने से किया इनकार
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 2, 2019 5:35 am IST

हमीरपुर। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। इसका उदहारण उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को देखने मिला जब दो युवतियां अपने पति को तलाक देने के बाद समलैंगिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं पिछले कुछ सालों से एक दूसरे से प्रेम करती थी। लेकिन घर वालों के दबाव के चलते दोनों ने अलग अलग जगह शादी तो कर ली लेकिन उनका प्यार ख़त्म नहीं हुआ और इसके चलते। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाते हुए पहले अपने -अपने पति को तलाक दिया और उसके बाद कोर्ट में जा कर शादी कर लिया।
ये भी पढ़ें –रायपुर से गुजरने वाली चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, रायपुर-टीटलागढ़ रूट पर चल रहा है मरम्मत का कार्य

लेकिन अब तक सर्वोच्च न्यायालय के पास समलैंगिग विवाह को मान्यता देने का कोई शासन का आदेश नहीं आया है जिसके चलते पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने इस शादी को अभी मान्यता नहीं दी है। बता दें कि ‘राठ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियां एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल कर समलैंगिक शादी रचा ली. इनमें एक युवती की उम्र 26 साल और दूसरी युवती 21 साल की है, जो शादीशुदा और एक बच्चे की मां भी है जिसका बच्चा अभी किसी युवक के घर रह रहा है।


लेखक के बारे में