ट्रेलर और बाइक की भिडंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत
ट्रेलर और बाइक की भिडंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत
सीकर, 17 फरवरी (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में बीती रात एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही बाइक उसमें जा घुसी जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि बाइपास रोड़ पर मनवार होटल के सामने बृहस्पतिवार देर रात एक बाइक आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे बाइक सवार सोनू यादव (21) और दिनेश (24) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं कुंज पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


