कोच्चि में मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत
कोच्चि में मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत
कोच्चि, 31 मार्च (भाषा) केरल में कोच्चि के पास अलुवा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चेराई निवासी देवकृष्ण (20) और परक्कडावु निवासी आदर्श (17) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब 2:40 बजे पुलिंचोड चौराहे पर उस वक्त हुआ, जब देवकृष्ण और आदर्श की मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
हालांकि, राहगीरों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल एक मोटरसाइकिल का चालक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए जाएगा।
भाषा
प्रचेता सुभाष
सुभाष

Facebook


