लुधियाना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी, राहगीर घायल
लुधियाना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी, राहगीर घायल
लुधियाना, पांच अक्टूबर (भाषा) लुधियाना के पखोवाल रोड पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रविवार को पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना उस समय हुई जब निरीक्षिक सुनीता रानी के नेतृत्व में एक पुलिस दल लालटन कलां के पास एक चौकी पर निरीक्षण कर रहा था।
युवक गलत दिशा से आ रहे थे और पुलिस दल ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि, लखविंदर सिंह नामक एक राहगीर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद युवक फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
भाषा शोभना नरेश
नरेश

Facebook


