ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस रेलगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस रेलगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
देहरादून, 19 मई (भाषा) ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रैक बदलते समय उज्जैनी एक्सप्रेस रेलगाड़ी पटरी से उतर गयी जिससे उसकी तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हो गयीं । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।
सोमवार रात करीब 9:40 बजे योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के समय वाहन में कोई यात्री सवार नहीं था।
यह ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलती है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में रेलगाड़ी ने स्टेशन पर लगी लोहे की रेलिंग भी तोड़ दी । पटरी से उतरते समय रेलगाड़ी में इतनी जोर से झटका लगा कि आसपास के लोगों को एक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी ।
घटना के चार घंटे पहले रेलगाड़ी इंदौर से 1050 यात्री लेकर ऋषिकेश पहुंची थी और मंगलवार सुबह छह बजे उसे वापस रवाना होना था।
भाषा दीप्ति वैभव शोभना
शोभना

Facebook


