उमर ने जम्मू–पुंछ राजमार्ग पर 2.7 किमी लंबी सुंगल सुरंग परियोजना की समीक्षा की
उमर ने जम्मू–पुंछ राजमार्ग पर 2.7 किमी लंबी सुंगल सुरंग परियोजना की समीक्षा की
जम्मू, 20 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू–पुंछ राजमार्ग पर 2.79 किलोमीटर लंबी सुंगल सुरंग परियोजना की समीक्षा की जिसे इस वर्ष के अंत तक पूरा किया जाना है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नौशेरा जाते समय, मुख्यमंत्री ने आज सुंगल सुरंग परियोजना के तहत जारी कार्यों का निरीक्षण किया और परियोजना स्थल पर प्रगति की समीक्षा की।”
इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने उन्हें निर्माण की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी जिसमें खुदाई, संरचनात्मक कार्य और संबंधित सड़क विकास शामिल हैं।
अखनूर और पुंछ को जोड़ने वाली सुंगल सुरंग, रणनीतिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार सुरंगों में से दूसरी है।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश

Facebook


