भीलवाड़ा जिले के मेजा बांध में डूबने से मामा-भांजे की मौत
भीलवाड़ा जिले के मेजा बांध में डूबने से मामा-भांजे की मौत
जयपुर, 29 मार्च (भाषा) भीलवाड़ा जिले के मेजा बांध में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मांडल थाने के थानाप्रभारी आयुष श्रोत्रिय ने बताया कि हादसा समेलिया गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ।
उन्होंने बताया कि समेलिया निवासी डालचंद (25) अपने भांजे भैरु उर्फ हरिओम (11) के साथ मेजा बांध पर मवेशी चराने गया था। इसी दौरान एक भैंस गहरे पानी में चली गई। उसे बाहर निकालने के प्रयास में दोनों पानी में उतरे।
उन्होंने बताया कि पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दोनों डूब गए। इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों मे काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद गोताखोरों को सूचना दी गई।
गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शवों को मांडल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
भाषा बाकोलिया गोला
गोला

Facebook


