केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नव मंगलुरु पत्तन का दौरा किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नव मंगलुरु पत्तन का दौरा किया
(फाइल फोटो के साथ)
मंगलुरु (कर्नाटक), 13 जून (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नव मंगलुरु पत्तन का दौरा किया और इसके परिचालन, आधारभूत ढांचे एवं गतिविधियों की समीक्षा की।
सीतारमण दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं और रविवार को उनका बेंगलुरु में रहने का कार्यक्रम है।
केंद्रीय वित्त मंत्री के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “निर्मला सीतारमण ने पनांबुर में नव मंगलुरु पत्तन का दौरा किया और इसके परिचालन, आधारभूत ढांचे एवं मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा की। यह पत्तन कर्नाटक के व्यापार, लॉजिस्टिक्स और तटीय विकास में अहम भूमिका निभाता है।”
वित्त मंत्री ने यहां व्यापार निकायों, एमएसएमई और उद्योग प्रतिनिधियों से बातचीत की।
सांसद बृजेश चौटा, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी और सीबीआईसी के सदस्य योगेंद्र गर्ग भी इस मौके पर उपस्थित थे।
भाषा सं राजेंद्र राजकुमार
राजकुमार

Facebook


