कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ले रहे बैठक, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव भी शामिल

कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ले रहे बैठक, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव भी शामिल

कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ले रहे बैठक, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव भी शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 17, 2021 7:19 am IST

दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार हर स्तर से कोरोना को मात देने की कोशिश में जुटी हुई। वहीं राज्यों की खराब होती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन आज फिर मंथन कर रहे हैं।

Read More News: ऑक्सीजन की किल्लत जान पर भारी, देखिए सरकारी दावों की हकीकत, अस्पतालों

केंद्रीय मंत्री राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से कोरोना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वचुर्अल बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए हैं। बैठक में कोरोना के रोकथाम और अस्पतालों में व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं।

Read More News: उपचुनाव, संदिग्ध कार और बवाल…गाड़ी में नोटों से भरे हुए बैग होने की शिकायत भी मिली…

संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बैठक के बाद बड़े फैसले ले सकते हैं। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब दो लाख के पार पहुंच रहा है। पहली लहर में कोरोना के अधिकत आंकड़े 1 लाख के पार गया था। वहीं दूसरी में केस दो लाख के पार पहुंच गया है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में संक्रमण पर सीएम बघेल का एक्शन प्लान, जानिए क्या है प्रदेश

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आज सुबह तक राज्यों को वैक्सीन की 14 करोड़ 15 लाख डोज़ सप्लाई की गई हैं, वेस्टेज को मिलाकर सब राज्यों ने लगभग 12,57,18,000 वैक्सीन की डोज़ का इस्तेमाल किया है। इस समय राज्यों के पास एक करोड़ 58 लाख डोज़ हैं और सप्लाई के अंदर वैक्सीन की 1,16,84,000 डोज़ हैं। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।

Read More News: दीपक चाहर की गेंद के सामने ढेर हुए पंजाब के किंग्स, चेन्नई ने 6 विकेट से


लेखक के बारे में