केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचे
Modified Date: July 17, 2025 / 01:25 pm IST
Published Date: July 17, 2025 1:25 pm IST

जयपुर, 17 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को सहकारिता एवं रोजगार महोत्सव में भाग लेने के लिए जयपुर के निकट दादिया पहुंचे।

इससे पहले शाह जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। शाह ने दादिया गांव पहुंचकर सहकारी उत्पादों की एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

शाह ने ऑनलाइन माध्यम से 24 खाद्यान्न भंडारण गोदामों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में इस अवसर पर मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य नेता उपस्थित रहे।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में