केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर मंदिर गये
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर मंदिर गये
छत्रपति संभाजीनगर, दो अगस्त (भाषा) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर मंदिर गये।
यहां एलोरा में स्थित घृष्णेश्वर मंदिर इस इलाके के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और इसे 12 ‘ज्योतिर्लिंगों’ में से आखिरी माना जाता है।
एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान सिंह ने महाराष्ट्र में कपास क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग लोगों के साथ उत्पादन, गुणवत्ता और विपणन आदि विषयों पर बातचीत भी की।
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने ‘कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया’ के 56वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के अलावा कपास की खेती के लिए अपनाए जा रहे आधुनिक तौर-तरीकों पर भी चर्चा की।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यालय का दौरा भी किया और एक बैठक की।
सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्रावण के पवित्र महीने में, महाराष्ट्र में श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दिव्य धाम में मैंने दर्शन और पूजा-अर्चना की तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मैंने बाबा भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।’’
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


