किसान आंदोलन को लेकर PM हाउस में बैठक शुरू, केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- आज निकल जाएगा हल, किसान छोड़ेंगे आंदोलन का रास्ता
किसान आंदोलन को लेकर PM हाउस में बैठक शुरू, केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- आज निकल जाएगा हल, किसान छोड़ेंगे आंदोलन का रास्ता
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। 3 दिसंबर को सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचीए लेकिन दोनों ही पक्षों ने कुछ हद तक बात आगे बढ़ने की बात स्वीकारी।
Read More News: नहीं होगी 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे प्राथमिक और मिडिल स्कूल, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
वहीं आज फिर से होने जा रही किसान और सरकार की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि आज बातचीत होगीए तभी कुछ हल निकलेगा। मैं आशावान देता हूं आज हल निकलेगा। किसान अंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे।
A meeting is scheduled with farmers at 2 pm today. I am very hopeful that farmers will think positively and end their agitation: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/tC8fZylo9m
— ANI (@ANI) December 5, 2020
Read More News: कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकडे़
इस बीच सिंघू बॉर्डर, (हरियाणा, दिल्ली बॉर्डर) पर डटे भारतीय किसान यूनियन (BKU-लखवाल) के जनरल सेक्रेटरीए हरविंदर सिंह लखवाल ने कहा है कि 5 दिसंबर को पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले जलाए जाएंगे। साथ ही 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।
Read More News: जो विपक्ष के संपर्क में हैं, TMC छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, ऐसे लाखों नेता बना सकती हूंः सीएम ममता बनर्जी
कृषि बिल को लेकर पीएम हाउस में बैठक शुरू
कृषि बिल को लेकर जारी आंदोलन के बीच आज किसान और सरकार के बीच 5वें दौर की बैठक होनी है। इससे पहले पीएम हाउस में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरए गृहमंत्री अमित शाहए राजनाथ सिंह बैठक कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे किसान संघटनों के साथ सरकार की विज्ञान भवन में बैठक होगी।

Facebook


