केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी
पणजी, 11 जून (भाषा) केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि राष्ट्र-निर्माण व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में योगदान देने वाले दूरदर्शी नेताओं का सम्मान किया जाना बेहद जरूरी है।
सोमन्ना बुधवार से गोवा के आधिकारिक दौरे पर हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्थानीय नेताओं के साथ पणजी के मिरामार बीच पर स्थित मनोहर पर्रिकर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बागडोर संभालते हुए 12 साल पूरे कर चुके हैं, ऐसे में उन दूरदर्शी नेताओं को सम्मान देना जरूरी है जिन्होंने राष्ट्र-निर्माण और भाजपा दोनों में अहम योगदान दिया।
सोमन्ना ने याद दिलाया कि पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया, जिससे गोवा और देश दोनों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि पर्रिकर ने देश के रक्षा क्षेत्र को आकार देने और उसे मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
भाषा
खारी पवनेश
पवनेश

Facebook


