तमिलनाडु में योग दिवस पर उत्साह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने लिया हिस्सा

तमिलनाडु में योग दिवस पर उत्साह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने लिया हिस्सा

तमिलनाडु में योग दिवस पर उत्साह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने लिया हिस्सा
Modified Date: June 21, 2024 / 04:16 pm IST
Published Date: June 21, 2024 4:16 pm IST

चेन्नई, 21 जून (भाषा) तमिलनाडु में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया तथा धनुषकोडी में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

धनुषकोडी में भारतीय तटरक्षक बल की ओर से आयोजित विशेष योग सत्र में तटरक्षक पूर्व क्षेत्र के कमांडर महानिरीक्षक डॉनी माइकल ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में सेठ ने कहा, ‘‘योग एक समग्र अभ्यास है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है।

यहां नेहरू युवा केंद्र आडिटोरियम में आयोजित 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, ‘‘आइए, हम अपने शरीर और मन को शांत और खुश रखने के लिए प्रतिदिन योग कला का अभ्यास करें।’’

दक्षिण भारत एरिया, चेन्नई (डीबी एरिया) ने यहां मरीना (आईएनएस अड्यार) बीच पर तीनों सेनाओं के कर्मियों, उनके परिवार और एनसीसी के युवाओं के साथ 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अनूठे तरीके से मनाया।

दक्षिण भारत एरिया के जनरल अधिकारी कमांडिग लेफ्टिनेंट जनरल केएस बरार मुख्य अतिथि थे। एडब्ल्यूडब्ल्यूए की क्षेत्रीय अध्यक्ष जसबीर बरार ने मरीना बीच पर आईएनएस अड्यार पर शांत लहरों की ध्वनि के बीच कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में