जीत के बाद स्मृति का ट्वीट, लिखा- ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता…’

जीत के बाद स्मृति का ट्वीट, लिखा- ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...’

जीत के बाद स्मृति का ट्वीट, लिखा- ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता…’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 23, 2019 5:13 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मतगणना जारी है। अभी तक लगभग 319 सीटों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जारी रिजल्ट में भाजपा 194 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और कांग्रेस ने 94 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने के बाद भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता…’ हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राहुल गांधी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”>कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता …</p>&mdash; Smriti Z Irani (@smritiirani) <a href=”https://twitter.com/smritiirani/status/1131539947905851392?ref_src=twsrc%5Etfw”>May 23, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

गौरतलब है कि अमेठी में स्मृति ईरानी लगभग 33 हज़ार वोटों से आगे चल रही हैं। स्मृति को अभी तक 286504 तो वहीं राहुल गांधी को 253503 वोट मिले हैं। बता दें कि राहुल गांधी इस सीट से 2004, 2009 और 2014 में अमेठी से लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं।

Read More: निर्वाचन आयोग ने रोका कांकेर सीट पर परिणाम, नेता प्रतिपक्ष पहुंचे काउंटिग सेंटर, अल्टीमेटम देते हुए कही ये बात…

आपको बता दें कि अमेठी वो सीट है जहां पर गांधी परिवार के दिग्गज चुनाव लड़ चुके हैं और जीत चुके हैं। राहुल गांधी से पहले इस सीट से संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी चुनाव लड़ और जीत चुके हैं। संजय गांधी की मौत के बाद उनकी पत्नी मेनका गांधी भी इस सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन राजीव गांधी के मुकाबले उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

<iframe width=”853″ height=”480″ src=”https://www.youtube.com/embed/vZkMyvWQU0I” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"