योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस मुस्लिम लीग के वायरस से संक्रमित, अगर जीती तो पूरे देश में फैल जाएगा संक्रमण

योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस मुस्लिम लीग के वायरस से संक्रमित, अगर जीती तो पूरे देश में फैल जाएगा संक्रमण

योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस मुस्लिम लीग के वायरस से संक्रमित, अगर जीती तो पूरे देश में फैल जाएगा संक्रमण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 5, 2019 9:51 am IST

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राजनेताओं के राजनीतिक बयान का दौर जोरों पर है। नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप—प्रत्यारोप लगाने लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग के वायरस से संक्रमित हो चुकी है। यदि काग्रेस पार्टी जीती तो पूरे देश में संक्रमण फैल जाएगा।

मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है।

सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा ? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा।
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2019

उन्होंने आगे लिखा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया। आज फिर वही खतरा मंडरा रहा, हरे झण्डे फिर से लहर रहे। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिए।

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया
आज फिर वही खतरा मंडरा रहा।
हरे झण्डे फिर से लहर रहे।
कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिये।
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2019

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के दौरान हरा झंडा लहराया था, जिसके बाद से सीएम योगी ​अदित्यनाथ ने ट्विटर पर जमकर निशाना साधा है।

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"