उप्र: जिला अस्पताल में चिकित्सक से दिनदहाड़े हुई लूट

उप्र: जिला अस्पताल में चिकित्सक से दिनदहाड़े हुई लूट

उप्र: जिला अस्पताल में चिकित्सक से दिनदहाड़े हुई लूट
Modified Date: August 8, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: August 8, 2026 6:21 pm IST

बदायूं, आठ अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में शनिवार को दो हथियारबंद बदमाशों ने ब्लड बैंक के एक चिकित्सक से 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात डॉ. विकास शर्मा अस्पताल परिसर में मौजूद थे, कि तभी दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें बातचीत में उलझा लिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और उनका मोबाइल फोन तथा 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।

डॉ. शर्मा ने बताया कि घटना अस्पताल परिसर में अंत्य परीक्षण गृह के पास हुई, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया।

घटना के बाद चिकित्सक ने आपातकालीन वार्ड में जाकर अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं और बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में