उप्र : एटा में ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

उप्र : एटा में ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

उप्र : एटा में ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
Modified Date: July 19, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: July 19, 2026 2:23 pm IST

एटा, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र की न्यू संजय नगर कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ।

मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के बारथल गांव निवासी रुस्तम सिंह (38) के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार रेलवे ट्रैक पार करते समय वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में