उर्मिला मातोंडकर ने आधिकारिक घोषणा से पहले मानी हार, बीजेपी उम्मीदवार को बधाई दे EVM पर उठाए सवाल

उर्मिला मातोंडकर ने आधिकारिक घोषणा से पहले मानी हार, बीजेपी उम्मीदवार को बधाई दे EVM पर उठाए सवाल

उर्मिला मातोंडकर ने आधिकारिक घोषणा से पहले मानी हार, बीजेपी उम्मीदवार को बधाई दे EVM पर उठाए सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 23, 2019 10:58 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम अब लगभग साफ हो गए हैं, भाजपा एक बार फिर देश में भारी बहुमत से सरकार बनाने की ओर अग्रसर नजर आ रही है। इसी के साथ ही विपक्षी दलों ने एक बार फिर ईवीएम पर सवालिया निशान लगाया है। इसी कड़ी में मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रही उर्मिला मातोंडकर ने भी ईवीएम पर छेड़छाड़ का अरोप लगाया है। उर्मिला ने कहा है कि एक ईवीएम के सिग्नेचर में कुछ गड़बड़ी है। बता दें कि मातोंडकर भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से 1.45 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Urmila Matondkar, Congress candidate from Mumbai North parliamentary constituency: I congratulate Gopal Shetty. We have noticed discrepancies in EVMs, we have prepared a report on it that we will submit to Election Commission at the end of the day. <a href=”https://twitter.com/hashtag/ElectionResults2019?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#ElectionResults2019</a> <a href=”https://t.co/nX2ONYA08d”>pic.twitter.com/nX2ONYA08d</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1131514301733384192?ref_src=twsrc%5Etfw”>May 23, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

उर्मिला ने कहा है कि मैं गोपाल शेट्टी को बधाई देता हूं। हमने ईवीएम में विसंगतियों पर ध्यान दिया है, इस पर एक रिपोर्ट तैयार की गई है।जिसे हम परिणाम सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग को सौंपेंगे।

Read More: छत्तीसगढ़ में भाजपा का पहला खाता खुला, सरगुजा से रेणुका सिंह जीतीं

गौरतलब है कि पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही मातोंडकर ने 2019 के आम चुनावों को देश के लिए निर्णायक बताया था। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर नॉर्थ मुंबई की सीट से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा 2019 का चुनाव लड़ा है। इनके खिलाफ बीजेपी ने मुंबई उत्तर सीट से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को उतारा है। 2004 में एक्टर गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था। अब देखना होगा कि कांग्रेस के लिए उत्तर मुंबई सीट पर उर्मिला मातोंडकर तुरुप का इक्का साबित हो पाती हैं या नहीं।

<iframe width=”1269″ height=”714″ src=”https://www.youtube.com/embed/vZkMyvWQU0I” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"