उप्र : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक अयोध्या में शुरू
उप्र : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक अयोध्या में शुरू
अयोध्या (उप्र), नौ नवंबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अयोध्या में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू हुई।
कैबिनेट की बैठक के लिए रामकथा मंडप पहुंचने से पूर्व योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के साथी आज सुबह अयोध्या पहुंचे और हनुमान गढ़ी मंदिर गए। हनुमान गढ़ी मंदिर से सभी लोग राम मंदिर गए। यह बैठक सरयू नदी के तट पर स्थित रामकथा मंडप में हो रही है।
अधिकारियों ने कहा कि अयोध्या के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को इस बैठक में मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
लखनऊ से बाहर कैबिनेट की बैठक दुर्लभ आयोजन है। इससे पूर्व, पहली बार प्रयागराज में जनवरी 2019 में कैबिनेट की बैठक हुई थी।
भाषा सं राजेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


