उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश की महिला पर्यटक गंगा नदी में बही
उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश की महिला पर्यटक गंगा नदी में बही
नई टिहरी, 12 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में मुनि की रेती क्षेत्र में सोमवार को उत्तर प्रदेश की एक महिला पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गयी।
टिहरी के अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि महिला की पहचान बरेली जिले की रहने वाली चमेली देवी के रूप में की गयी है।
उन्होंने बताया कि घटना जानकी पुल घाट पर हुई। जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम नदी में महिला की तलाश में जुटी है।
भाषा सं दीप्ति
संतोष
संतोष

Facebook


