Uttarakhand Chmoli Cloudburst Video/Image Credit: AI
Uttarakhand Chmoli Cloudburst Video: देहरादून: उतराखंड में भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। भारी बारिश के बीच कुदरत का कहर भी जारी है। इसी बीच उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि, चमोली के तमक में सोमवार शाम अचानक बादल फटा गया और सैलाब आ गया। इस सैलाब में BRO का पुल बह गया है। इसके अलावा कई गाड़ियों के भी बहने की आशंका है। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर तीन बार बादल फटा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बादल फटने से आए सैलाब में तमक नाले पर बना हुआ पुल बह गया। पुल के बहने से फ़िलहाल आवाजाही बंद हो गई है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से नीती घाटी जाने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बता दें कि इस इलाके में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते इलाके की नदी और नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। (Uttarakhand Chmoli Cloudburst Video) फिलहाल नीती घाटी की ओर जाने का रास्ता सुरक्षित नहीं है। तमक के पास बना वैली ब्रिज भी उफनती नदी की चपेट में आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के आसपास खतरा बना हुआ है।
▶️उत्तराखंड : चमोली में तमक के पास बादल फटने से मची तबाही
▶️उफनती नदी की चपेट में आया वैली ब्रिज
▶️नीती घाटी जाने वाला रास्ता फिलहाल बंद#Chamoli #NeetiValley #CloudBurst #Uttarakhand pic.twitter.com/voI8T5bFWS— IBC24 News (@IBC24News) August 10, 2026
Uttarakhand Chmoli Cloudburst Video: कुदरत के कहर के बीच प्रशासन ने नीती घाटी की ओर जानें वाले लोगों से अपील की है कि, स्थिति सामान्य होने तक इलाके में यात्रा न करें। इसके साथ ही कहा गया है कि प्रशासन की अनुमति या अपडेट आने के बाद ही आगे बढ़ें। खराब मौसम और तेज बहाव को देखते हुए मौके पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी है और प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों के पास जाने से बचें।
इन्हें भी पढ़ें:-