Uttarakhand Nihang Latest Video: निहंगों का उत्तराखंड–हिमाचल पर बवाल.. बलपूर्वक हटाया पुलिस का बेरिकेडिंग, टकरावपूर्ण बन रही स्थिति, देखें Video

Uttarakhand Nihang and Police Vivad Latest Video: उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर निहंग सिखों की जुटान, सुरक्षा बढ़ी, कर्णप्रयाग और नागरसू विवाद के बाद तनाव।

Uttarakhand Nihang Latest Video: निहंगों का उत्तराखंड–हिमाचल पर बवाल.. बलपूर्वक हटाया पुलिस का बेरिकेडिंग, टकरावपूर्ण बन रही स्थिति, देखें Video

Uttarakhand Nihang Latest Video || Image- ANI News File

Modified Date: June 26, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: June 26, 2026 12:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड सीमा पर निहंग सिखों की बड़ी जुटान।
  • प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच वार्ता बेनतीजा रही।
  • कर्णप्रयाग और नागरसू घटनाओं के बाद सुरक्षा कड़ी।

देहरादून: कर्णप्रयाग हिंसा और नागरासू गुरुद्वारा विवाद को लेकर निहंग सिखों के उत्तराखंड मार्च के ऐलान के बाद गुरुवार को उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी लेकिन इस बीच पंजाब से उत्तराखंड के लिए कूच किए करीब 300 निहंग उत्तराखंड–हिमाचल के बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बेरिकेड लगा रखे हैं। ये आगे बढ़ना चाहते हैं। मामला टकरावपूर्ण बन रहा है। दरअसल (Uttarakhand Nihang Latest Video) प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच कई घंटे चली बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग कर दी गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पांवटा साहिब से उत्तराखंड सीमा तक पहुंचे निहंग

निहंग सिखों का पहला जत्था दिनभर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारा में रुका रहा। बातचीत विफल होने के बाद वे विकासनगर के पास कुल्हाल चेक पोस्ट की ओर बढ़े। स्थिति पर नजर रखने के लिए कई जिलों की पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और ड्रोन तैनात किए गए हैं।

कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला

16 जून को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में वाहन पार्किंग को लेकर निहंग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए और पुलिस ने चार निहंग सिखों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (Uttarakhand Nihang Latest Video) सिख संगठनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार निहंगों को अदालत में बिना पगड़ी के पेश किया गया, जो धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन है। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने मामले की जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंप दी और क्रॉस एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

 

नागरासू गुरुद्वारे में भी हुआ था विवाद

कुछ दिन बाद रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू गुरुद्वारा लंगर साहिब में भोजन व्यवस्था और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर विवाद हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधन ने आरोप लगाया कि कुछ निहंगों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और गुरुद्वारे के ऊपरी हिस्से में डेरा डाल लिया। करीब तीन दिन तक चले गतिरोध के बाद पंजाब से आए वरिष्ठ निहंग नेताओं की समझाइश पर मामला शांत हुआ।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अफवाहों से बचने की अपील

गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कर्णप्रयाग और नागरासू की दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं और इनके बीच किसी तरह का संबंध नहीं है। (Uttarakhand Nihang Latest Video) पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया

पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद

पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’

मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown