उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग में उफनते बरसाती नाले में बहने से महिला की मौत

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग में उफनते बरसाती नाले में बहने से महिला की मौत

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग में उफनते बरसाती नाले में बहने से महिला की मौत
Modified Date: August 2, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: August 2, 2026 4:59 pm IST

देहरादून, दो अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को घास लेने गई एक महिला की बारिश से उफनाए बरसाती नाले (गदेरे) में बह जाने से मौत हो गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने यह जानकारी दी।

एसडीआरएफ के अनुसार, यह घटना बड़मा क्षेत्र के स्वारा गांव में हुई, जहां विनीता देवी (38) घास काट रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह उफनते गदेरे में बह गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और नाले में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

एसडीआरएफ ने बताया कि काफी देर तक चले अभियान के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।

भाषा

दीप्ति रवि कांत


लेखक के बारे में