उत्तराखंड : तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Ads

उत्तराखंड : तेंदुए के हमले में महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - June 16, 2023 / 10:13 PM IST,
    Updated On - June 16, 2023 / 10:13 PM IST

उत्तरकाशी(उत्तराखंड), 16 जून(भाषा), उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड में शुक्रवार सुबह एक आदमखोर तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला।

घटना कोटीसौड़ गांव में हुई घटना के बारे में ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट ने बताया कि 42 वर्षीया भागीरथी नौटियाल सुबह करीब नौ बजे घर के नजदीक ही घास लेने गयी थी जहां तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना लिया।

महिला को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान ने बताया कि आदमखोर तेंदुआ अब तक दर्जनभर लोगों पर हमला कर चुका है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

उन्होंने दावा किया कि तेंदुए के लगातार हो रहे हमलों के बाद भी वन विभाग और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम न किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर कोई कदम न उठाया गया तो क्षेत्र के लोग आन्दोलन को विवश हो जाएंगे।

भाषा दीप्ति धीरज

धीरज