उत्तराखंड: देहरादून के मच्छी बाजार में युवती की गला रेत कर हत्या

उत्तराखंड: देहरादून के मच्छी बाजार में युवती की गला रेत कर हत्या

उत्तराखंड: देहरादून के मच्छी बाजार में युवती की गला रेत कर हत्या
Modified Date: February 2, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: February 2, 2026 4:55 pm IST

देहरादून, दो फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के देहरादून में दिनदहाड़े एक युवक ने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से गला रेत कर एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मच्छी बाजार में हुई इस घटना के संबंध में हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे हुई इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हुई युवती को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आकाश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो मन्नूगंज क्षेत्र का रहने वाला है और बाजार में ही किसी दुकान में काम करता था।

घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसी बीच, घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मच्छी बाजार, पल्टन बाजार और उसके आसपास के बाजार बंद कर दिए।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि युवती ने तीन-चार दिन पहले आरोपी युवक के संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गयी और यह घटना हो गयी।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में