उत्तराखंड : भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया

उत्तराखंड : भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया

उत्तराखंड : भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया
Modified Date: March 25, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: March 25, 2026 10:01 pm IST

गोपेश्वर, 25 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि घटना हरमनी गांव में सुबह हुई जब 26 वर्षीय गोल्डी देवी घास लेने के लिए समीप के जंगल में गई थीं और इसी दौरान अचानक भालू ने उनपर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और महिला के परिजन उसे उपचार के लिए थराली के सरकारी अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्चतर स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि चमोली जिले की थराली तहसील के बूंगा गांव की रहने वाली गोल्डी देवी मायके आयी हुई थीं और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश भेजा गया है।

घटना से दहशत में आएग ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज


लेखक के बारे में