वैष्णव ने ट्रेन में आग लगने की घटना में साजिश की आशंका को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

वैष्णव ने ट्रेन में आग लगने की घटना में साजिश की आशंका को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

वैष्णव ने ट्रेन में आग लगने की घटना में साजिश की आशंका को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Modified Date: May 21, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:53 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में कई ट्रेन में आग लगने की घटनाओं की प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता का संकेत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

रेल मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि हाल में कई ट्रेन में आग लगने सहित अन्य घटनाओं की प्रारंभिक जांच के दौरान असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आई है।’’

इसमें कहा गया है कि वैष्णव ने राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देश भर के फील्ड अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आग लगने की घटनाओं की तत्परता से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई मामलों में रेलवे द्वारा की गई त्वरित और तत्पर कार्रवाई से बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिली।

समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि खुफिया तंत्र को मजबूत करने और प्राप्त सूचनाओं पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के अलावा, रेलवे यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान और स्टेशन परिसर में प्रतीक्षा करते समय असामाजिक गतिविधियों को रोकने के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित करेगा।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में