दक्षिण भारत के लिए 10 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद

Ads

दक्षिण भारत के लिए 10 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - October 14, 2022 / 02:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) चेन्नई-बेंगलुरु और मैसुरु के बीच देश की पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को 10 नवंबर को हरी झंडी दिखाए जाने की उम्मीद है और इसी के साथ दक्षिण भारत में भी इस ट्रेन की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह ट्रेन करीब 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

रेलवे ने हाल में देश की तीसरी और चौथी वंदे भारत ट्रेन क्रमश: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए शुरू की है। इन दोनों राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिचार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यह ट्रेन ऊना, चंडीगढ़ और नयी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम कर देगी और यह सुरक्षा की उन्नत सुविधाओं से लैस है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा