वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति गोमेज ने प्रशांति निलयम में की पूजा-अर्चना
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति गोमेज ने प्रशांति निलयम में की पूजा-अर्चना
(तस्वीरों सहित)
पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश), सात जून (भाषा) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज ने श्री सत्य साई जिले में स्थित प्रशांति निलयम में पूजा-अर्चना की।
गोमेज श्री सत्य साई हवाईअड्डे पहुंचीं, जहां ‘श्री सत्य साई सेंट्रल ट्रस्ट’ के प्रबंध न्यासी आरजे रत्नाकर, न्यास के सदस्य मनोहर शेट्टी और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
न्यास के अनुसार वह शनिवार और रविवार को साई कुलवंत हॉल आईं और साई बाबा की ‘सन्निधि’ में मत्था टेका और प्रार्थना एवं भजन सत्रों में भाग लिया।
रविवार को मंगला आरती के बाद, उन्होंने न्यास के सदस्यों से बातचीत करने से पहले भजन हॉल में कुछ समय एकाग्रता के साथ बिताया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सम्मान के रूप में रत्नाकर ने उन्हें श्री सत्य साई बाबा का एक फ्रेमयुक्त चित्र भेंट किया।
वेनेजुएला की नेता ने आध्यात्मिक गुरु के पवित्र निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रशांति निलयम से प्रस्थान करने से पहले प्रार्थना की।
न्यास के अनुसार, गोमेज पहले भी कई बार प्रशांति निलयम आ चुकी हैं और उन्होंने श्री सत्य साई बाबा के प्रेम, शांति और नि:स्वार्थ सेवा के संदेश के प्रति आस्था जताई है।
भाषा शोभना सुरेश
सुरेश

Facebook


