उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

Ads

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 09:27 AM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 09:27 AM IST

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका के लिए रवाना हुए।

राधाकृष्णन के कार्यालय ने बताया कि यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत निर्मित मकानों को तमिल समुदाय के लोगों को सौपेंगे। ये मकान भारत सरकार की सहायता से बनाए गए हैं।

भाषा गोला शोभना

शोभना