वियतनाम के राष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे

वियतनाम के राष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे

वियतनाम के राष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे
Modified Date: April 30, 2026 / 09:39 am IST
Published Date: April 30, 2026 9:39 am IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम पांच मई को अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत भारत आएंगे और यहां रक्षा, व्यापार तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लाम की यह भारत की पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।’’

भाषा यासिर गोला

गोला


लेखक के बारे में