Pune News : देर रात अचानक इतने लोगों की बिगड़ी तबीयत, आधी रात को ही बुलानी पड़ी एम्बुलेंस, मचा हड़कंप

Pune News : देर रात अचानक इतने लोगों की बिगड़ी तबीयत, आधी रात को ही बुलानी पड़ी एम्बुलेंस, मचा हड़कंप

Pune News : देर रात अचानक इतने लोगों की बिगड़ी तबीयत, आधी रात को ही बुलानी पड़ी एम्बुलेंस, मचा हड़कंप

Pune News/AI Image

Modified Date: April 30, 2026 / 12:36 pm IST
Published Date: April 30, 2026 11:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोंढवा में क्लोरीन गैस रिसाव से अफरा-तफरी
  • 24 लोग प्रभावित, सभी अस्पताल में भर्ती
  • दमकल टीम ने समय रहते रिसाव पर पाया काबू

महाराष्ट्र: Pune News : पुणे के कोंढवा इलाके में गुरुवार देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस की चपेट में आने से 22 स्थानीय लोग और दो फायर ब्रिगेड कर्मियों समेत को 24 लोगों को अस्पताल (Pune News) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी को सांस लेने में दिक्कते हो रही थी।

दो जवान भी चपेट में

एक दमकल अधिकारी के मुताबिक, कोंढवा स्थित गंगाधाम इलाके में बुधवार-गुरुवार रात सूचना मिली कि एक पुराने जल शोधन संयंत्र के गोदाम में रखी क्लोरीन टैंक से गैस का रिसाव हो रही है (Pune News)। जिस पर तत्काल पहुंची टीम ने सूझबूझ से पूरे इलाके को खाली कराया और गैस के रिसाव को रोकने के लिए टैंक को पैच लगा दिया। इस दौरान खुद दो जवान भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

सभी खतरे से बाहर

सभी 24 लोगों का ससून जनरल अस्पताल में में इलाज जारी है। सभी खतरे से बाहर है। फ़िलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि बंद प्लांट (Pune News) के रिसाव टैंक को किसने खुला छोड़ छोड़ा था।

 

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में