SRH vs MI Match Highlights: वानखेड़े में नजर आया SRH का तूफ़ान.. एक ही मैच में लगे 32 छक्के और 41 चौके, जानें क्या रहा आखिरी नतीजा

SRH vs MI Match Highlights and Scorecard: हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, हेड और क्लासेन की तूफानी पारियां, रिकेल्टन का शतक बेकार गया

SRH vs MI Match Highlights: वानखेड़े में नजर आया SRH का तूफ़ान.. एक ही मैच में लगे 32 छक्के और 41 चौके, जानें क्या रहा आखिरी नतीजा

SRH vs MI Match Highlights and Scorecard || Image- ESPN File

Modified Date: April 30, 2026 / 12:36 am IST
Published Date: April 30, 2026 12:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रन का लक्ष्य हासिल कर मुंबई को हराया
  • ट्रेविड हेड और क्लासेन की शानदार अर्धशतकीय
  • पारियां रेयान रिकेल्टन का 123 रन का शतक टीम के काम नहीं आया

मुंबई: वानखेड़े में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में ट्रेविड हेड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने रेयान रिकेल्टन की शानदार शतकीय पारी पर पानी फेरते हुए मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हरा दिया। (SRH vs MI Match Highlights and Scorecard) इस जीत के साथ हैदराबाद ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि मुंबई आठ मैचों में चार अंक लेकर नौवें पायदान पर बनी हुई है।

क्लासेन ने खेली तूफानी पारी

244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को ट्रेविड हेड (76 रन, 30 गेंद) और अभिषेक शर्मा (45 रन, 24 गेंद) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 129 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 65 रन (30 गेंद) की पारी खेलते हुए टीम को 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

क्लासेन ने नितीश कुमार रेड्डी (21 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़े, जिससे टीम की स्थिति मजबूत हुई। (SRH vs MI Match Highlights and Scorecard) अंत में सलील अरोड़ा ने सिर्फ 10 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया।

मुंबई इंडियंस ने खड़ा किया था 243 रनों का स्कोर

इससे पहले मुंबई की ओर से रेयान रिकेल्टन ने करियर की बेहतरीन पारी खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और 10 चौके शामिल रहे। उन्होंने विल जैक्स (46) के साथ पहले विकेट के लिए 93 रन, नमन धीर (22) के साथ 55 रन और कप्तान हार्दिक पंड्या (31) के साथ 56 रन की साझेदारी कर टीम को पांच विकेट पर 243 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

सनराइजर्स की गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल रहे, जिन्होंने 54 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं इशान मलिंगा, नितीश कुमार रेड्डी और साकिब हसन को एक-एक सफलता मिली। (SRH vs MI Match Highlights and Scorecard) लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला।

एमआई रही गेंदबाजी में नाकाम, मिली हार

हेड को इस दौरान कई जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और तेज अर्धशतक जड़ा। हालांकि अभिषेक शर्मा और इशान किशन जल्दी आउट हो गए, जबकि हेड भी 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्लासेन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए मैच का रुख पूरी तरह हैदराबाद की ओर मोड़ दिया।

आखिरी ओवरों में टीम को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, जिसे सलील अरोड़ा ने शानदार बल्लेबाजी से पूरा कर दिया। (SRH vs MI Match Highlights and Scorecard) इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी और मजबूत शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी में नाकाम रहने के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इन्हें भी पढ़ें:-

केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ

सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown